Search

 
 
 

Chandil : दुर्घटनाओं से संबंधित 10 मामलों पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की ऑनलाइन बैठक हुई. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा अंतर्गत सड़क दुर्घटना, वज्रपात, पानी में डूबने, सर्पदंश, अग्निकांड आदि से संबंधित स्वीकृति के लिए कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 10 आवेदनों में सभी दस्तावेज प्राप्त हैं.

नियमानुसार अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृति करने के निर्देश

इस दौरान उपायुक्त नें समिति सदस्यों से बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी मामलों में नियमानुसार अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृति करने के निर्देश दिए. उन्होंने ईचागढ़ प्रखंड के अग्निकांड से संबंधित एक मामले पर अभिलेख का सत्यापन कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

योजनाओं का करें व्यापक प्रचार प्रसार

बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्राकृतिक आपदा अंतर्गत पीड़ित परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का पंचायत स्तर पर विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने विभिन्न आपदा के समय क्या करें एवं क्या न करें इसके संबंध में ग्रामीण क्षेत्र और सभी विद्यालय में बच्चों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए. सभी अंचल अधिकारी को आपदा से जुड़े मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक माह के अंदर मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का लाभ प्रदान करने और अन्य योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-tarnished-the-dignity-of-indian-democracy-sanjay-seth/">राहुल

गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया: संजय सेठ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही