Search

 
 
 

चांडिल : अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर प्रकाशित किया परीक्षाफल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. परीक्षाफल प्रकाशित करने के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी कक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने सफलता प्राप्त विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी. अभिभावक गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता व मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. [caption id="attachment_585883" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-Padmawati-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appointment-of-contractual-teachers-in-government-schools-of-the-district-soon/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में संविदा आधारित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द

तीन अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने विद्यालय के आगामी वर्ष के गतिविधि की जानकारी दी. इस अवसर पर कई अभिभावकों ने सुझाव भी दिए. प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के सुझाव पर अमल करने की बात कहते हुए जानकारी दी कि विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत तीन अप्रैल से प्रारंभ होगा. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही