Search

 
 
 

चांडिल : कोल्हान विवि में सही समय पर नहीं हो रही सत्र की परीक्षा व रिजल्ट : अभाविप

 
Chandil (Dilip Kumar) : सेल्फी विथ कैंपस अभियान के तहत बुधवार को सिंहभूम कालेज चांडिल में आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री जगदीश पांडे ने की. इस दौरान विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई, अभाविप नेता उत्तम महतो आद उपस्थित थे. इस अवसर पर छात्र नेता सनातन गोराई ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्यार्थियों को अंधकार में डूबा रही है. यूजी और पीजी के हर सत्र में विश्वविद्यालय अपने समय के अनुसार परीक्षा लेने व परीक्षाफल प्रकाशित करने में विफल हो रही है. जिस कारण विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए झारखंड व देश के अन्य विश्वविद्यालय में नामांकन नहीं ले पा रहे है. ऐसे में उनका एक वर्ष बर्बाद हो रहा है. सिंहभूम कालेज में कई सालों से ना तो कक्षाएं चल रही है और ना छात्रों को अन्य सुविधा मिल रही है. छात्र नेता ने कहा कि कालेज में सिर्फ नामांकन, रजिस्ट्रेशन व फॉर्म फिलप की प्रक्रिया चलती है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-villagers-protest-against-fecal-sludge-management-plan-in-gram-sabha/">सरायकेला

: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने फेकल स्लज मैनेजमेंट योजना का किया विरोध

कॉलेज ईकाई का हुआ पुनर्गठन

सिंहभूम कालेज चांडिल में हुई आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में कालेज इकाई का पुनर्गठन किया गया. इसकी घोषणा नगर मंत्री जगदीश पांडे ने की. नवगठित कमेटी में अध्यक्ष अमरनाथ कुम्हाकर, उपाध्यक्ष समीर महतो, छात्रा प्रमुख प्रिया माहली, काजल माहली, मीडिया प्रभारी क्रांतिकारी चेतन महतो, कला संकाय प्रमुख अरूप मुर्मू एवं सदस्य में सुमन महतो, बाल्मिकी तांती, देवू महतो, अनूप कुमार महतो को बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही