Search

 
 
 

चांडिल : नीमडीह में आबकारी विभाग ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह क्षेत्र वनडीह में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान नीमडीह थाना की पुलिस भी शामिल थी. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है. वहीं, मौके पर नकली शराब निर्माण कार्य में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए दीपक यादव एवं राकेश कुमार जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी हैं जो यहां नीमडीह में रहकर नकली शराब निर्माण कार्य करते हैं. नीमडीह क्षेत्र में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rescue-operation-going-on-to-rescue-the-elephant-that-has-fallen-in-the-well/">चांडिल

: कुआं में गिरे हाथी को निकालने के लिए जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

छापेमारी में 450 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Abkari-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छापामारी के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस को नकली शराब के साथ शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाले सामग्री मिला है. बताया गया कि छापामारी के दौरान ब्लैक टाइगर और मेग डॉल्स नंबर वन ब्रांड के कुल 50 पेटी शराब बरामद किया गया है. आबकारी विभाग ने 450 लीटर शराब बरामद करने की जानकारी दी है. इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के लेबल, कॉर्क, स्टिकर, सील आदि भी बरामद किया गया है. विभाग के अधिकारी गिरफ्तार किए गए लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही