Search

 
 
 

चांडिल : विस्थापितों के साथ कार्यपालक अभियंता की वार्ता विफल, आंदोलन जारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है. इधर, गुरुवार को विस्थापितों से वार्ता करने के लिए कार्यपालक अभियंता धरना स्थल पर पहुंचे पर वार्ता विफल रही. इसके साथ ही विस्थापितों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया. विस्थापित चांडिल डैम में 177 मीटर तक जल भंडारण करने की मांग कर रहे थे, जिस पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि चांडिल डैम में 183 मीटर तक जल भंडारण किया जाएगा. इसके पूर्व धरना स्थल पर विस्थापितों के साथ अधिकारियों की लंबी वार्ता में मंच की मांगों पर बारी-बारी से चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-accused-caught-with-weapons-to-jail/">जमशेदपुर

: हथियार के साथ पकड़ाए आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बड़ी संख्या में पहुंचे थे विस्थापित

आंदोलनकारियों से वार्ता की सूचना पर गुरुवार को धरना स्थल पर बड़ी संख्या में विस्थापित पहुंचे थे. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि डैम में 177 मीटर जल भंडारण करने से जमशेदपुर समेत अन्य स्थानों में लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं दी जा सकती है. औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी जलापूर्ति नहीं हो सकेगी. वहीं विस्थापितों का कहना है कि बगैर संपूर्ण पुनर्वास और मुआवजा के जल भंडारण करना अनुचित है. वार्ता के दौरान धरना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया था. महिला पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही