Search

 
 
 

चांडिल : डोहरे टुसू परब को लेकर क्षेत्र में चल रही व्यापक तैयारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर के डिमना तिलका बाबा चौक से साकची आम बगान तक आठ जनवरी को होने वाले डहरे टुसू परब को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक तैयारी चल रही है. बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से आयोजित "डहरे टुसू परब" को अनुशासित, यादगार आनंदमय बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. इसको लेकर जगह-जगह बैठक कर लोगों को अपने संस्कृति पर गौरवान्वित होने के लिए "डहरे टुसू परब" में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. वहीं लोगों को डहरे टुसू परब को लेकर बनाए गए कुछ नियमों का पालन करने की भी अपील की जा रही है. बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने परब में शामिल होने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि विरोध के प्रतीक स्वरूप काला कपड़ा पहनकर ना आएं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-magistrate-and-jharia-cos-talks-with-villagers-failed-in-tasra-project/">धनबाद:

 टासरा प्रोजेक्ट में ग्रामीणों के साथ दंडाधिकारी व झरिया सीओ की वार्ता विफल

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में चला प्रचार अभियान

बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के अनूप महतो की अगुवाई में शनिवार को नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर डोहरे टुसू परब के सफल आयोजन को लेकर चर्चा किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने शहर के सड़कों पर अपनी परंरागत टुसू परब मनाने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया. इसके पूर्व चांडिल, ईचागढ व कुकडू प्रखंड क्षेत्र में डोहरे टुसू परब को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया था. परब को लेकर सभी स्थालों में लोगों का उत्साह देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-ceremony-organized-on-santhali-language-honor-day-many-honored/">जादूगोड़ा

: संथाली भाषा सम्मान दिवस पर समारोह आयोजित, कई हुए सम्मानित

व्यापक प्रबंध किया गया 

चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकडू क्षेत्र से शामिल होने वाले लोगों को पहले तिलका बाबा चौक डिमना पहुंचना होगा. इसके बाद बस या चार पहिया वाहन से जाने वालों को डिमना चौक में उतरकर अपने खाली वाहन को आम बगान भेजना होगा. वहीं दो पहिया वाहनों को बालीगुमा सुखना बस्ती स्थित मेधा डेयरी परिसर में रखा जाएगा. बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के दीपक रंजीत ने बताया कि डिमना तिलका चौक से सुबह दस बजे से साकची आम बागान की ओर सभी लोग कतारबद्ध होकर चलना शुरू करेंगे. इस दौरान सबसे आगे बैनर के साथ बच्चियां रहेगी. इसके बाद टुसू व चौडल के साथ महिला टीम रहेगी. ढोल नगाड़ा बाजा के साथ पुरुष दल इनके पीछे चलेंगे. पूरे रास्ते सभी लोग परंपरागत टुसू गीत गाते नाचते बजाते चलेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही