Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर नेत्र जांच शिविर आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर रविवार को नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान में एएसजीआई हॉस्पिटल के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 लोगों की नेत्र जांच की गई. इसमें से दस लोगों का आंख के ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया. संस्थान के संस्थापक सह निर्देशक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि सभी चिन्हित लोगों का ऑपरेशन संस्थान के द्वारा नि:शुल्क कराया जाएगा. सामाजिक दायित्व के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा गरीब परिवारों के सदस्य को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा पहुंचाना संस्थान का उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-karate-team-won-many-medals-in-national-karate-championship/">नोवामुंडी

: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुवा कराटे टीम ने जीते कई पदक

मानव सेवा सर्वोच्च धर्म

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी जा रही है. मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है. यदि इंसान के दिल से परोपकारी गुण गायब हो गया तो यह संसार पशुवत हो जाएगा, जहां चार पैरों के जानवर और मनुष्य में कोई फर्क नहीं रह जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी समाज या राष्ट्र की उन्नति व प्रगति के लिए सभी लोगों का खुशहाल होना जरूरी हैं. यदि समाज के एक तबके के पास सुख सुविधा हो और दूसरे लोग कष्ट से जीवन यापन कर रहे है तो वह समाज निश्चय ही दुर्गति को प्राप्त होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही