Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल में शनिवार को राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम तक के छात्र-छात्राएं भगवान श्री कृष्णा, राधा, सुदामा, सुभद्रा, बासुदेव व नंद बाबा का वेश धारण किया. वहीं छात्र-छात्राओं ने कृष्ण और सुदामा की मित्रता से संबंधित खूबसूरत नाटक का मंचन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसएस +2 उच्च विद्यालय चांडिल के प्राचार्या मनजीत कौर और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहन बीके शिवकन्या ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उनका उत्साह बढ़ाया. अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. उनमें आगे बढ़ने की भावना का विकास होता है और प्रतियोगिता की भावना आती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-day-hindi-fortnight-concludes-in-tata-college/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में दस दिवसीय हिंदी पखवाड़ा का समापन

ये रहे विजेता

[caption id="attachment_766088" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Competition-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नृत्य पेश करती बच्चियां.[/caption] कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी की छात्रा प्रिय दास (प्रथम), छात्र रितेश दास एवं ध्रुव गौर (द्वितीय), छात्र मनसा टुडू (तृतीय), कक्षा एलकेजी की छात्रा अद्रिजा कुंडू (प्रथम), छात्रा रिया महतो (द्वितीय) व छात्रा प्रियंका महतो (तृतीया), कक्षा यूकेजी की रितिका प्रसाद (प्रथम), छात्रा पुष्पा महतो (द्वितीय), छात्रा निशा दास, छात्रा राधिका महतो, अर्पित किस्कू, तनमय कुमार, रुपेश महतो (तृतीय) को विद्यालय की ओर से पेंसिल बॉक्स, कलम, पेंसिल, क्रेयॉन्स बॉक्स आदि देकर पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य एवं दीदीजी का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे के अभिभावक भी शामिल हुए. [caption id="attachment_766090" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Competition.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुदामा का पैर धोने का दृश्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-babulal-marandi-will-meet-workers-in-tantnagar/">तांतनगर

: बाबूलाल मरांडी तांतनगर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही