Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या को दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्थित राज्य संपोषित प्लस 2 विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या मंजीत कौर को समारोह पूर्वक विदाई दी गई. छात्र-छात्राओं और स्टाफ के द्वारा समारोह अयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. सुश्री कौर के 14 वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. उन्होंने सीमित साधनों के साथ विद्यालय में पठन-पाठन को दुरस्त करवाया, उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही बच्चों को अनुशासनात्मक जीवन जीने की कला सिखाना रहा. इससे पूर्व वे सरायकेला-खरसावां जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने खबू अनुभव कमाया. वर्ष 2009 में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में प्रधानचार्य के पद पर नियुक्त हुई थी. अपने अनुभवों को व्यवहार में लाकर उन्होंने विद्यालय को हर प्रकार से खूबसूरत बनाने का काम किया. इनके कार्यकाल में पढ़ाई की गुणवत्ता में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई. अपने कार्यकाल के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने अपने कार्यकुशलता से स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों के दिल में स्थान बनाया था. इसे भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/swami-vivekanandas-words-fill-the-youth-with-enthusiasm-hrithik/">युवाओं

में जोश भरती हैं स्वामी विवेकानंद की बातें : ऋतिक

जीवन में सदा अनुशासित रहें

विदाई समारोह में उपस्थित सहकर्मी व विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए सेवानिवृत प्रधानाचार्या मंजीत कौर ने सभी बच्चों से अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनुशासन आपके द्वारा भेदे गए कोई भी लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने जीवन में सदैव अनुशासित रहकर कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि चांडिल में उन्हें बहुत कुछ सिखने को मिला है. विदाई समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रधानाचार्य मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या की कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान उनके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. इसे भी पढ़ें : जानी-मानी">https://lagatar.in/singer-prabha-atre-dies-of-heart-attack-breathed-her-last-at-the-age-of-92/">जानी-मानी

गायिका प्रभा अत्रे का हार्ट अटैक से निधन, 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली
निवर्तमान प्रधानाध्यापिका सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं. इनके मार्गदर्शन की विद्यालय को हमेशा अपेक्षा रहेगी. वहीं बारी-बारी से सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने अपना अनुभव साझा किया. इसके पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानचार्य को उनके कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक पुष्पवर्षा कर लाया गया. मंच में उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया. मंच पर शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के बाद केक काटकर कर विदाई समारोह का आगाज किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-dies-after-falling-from-third-floor-while-installing-ac-in-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में एसी लगाने में तीसरे तल्ले से गिरकर युवक की मौत

बच्चों ने किया कला का प्रदर्शन

विदाई समारोह में विद्यालय के पूर्ववर्ती और वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया. सभी बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानचार्या के साथ सभी शिक्षकों का मन मोह लिया. मौके पर बच्चों ने नृत्य, संगीत और भाषण के माध्यम से प्रधानचार्या के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए उन्हें विदाई दी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या, तमाम शिक्षक और वर्ष 2009 से 2023 तक उत्तीर्ण हुए सभी बैच के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस दौरान मंच का संचालन, हराधन महतो, अष्टमी कुमारी, परमेश्वर साव और सुचिता कुमारी ने किया. अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही