Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौड़ा गांव में वज्रपात से किसान की मौत, मुआवजा की मांग

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना अंतर्गत चौड़ा गांव में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. जानकारी के अनुसार चौड़ा गांव निवासी किसान बुधुराम सिंह मुंडा (35 वर्ष) अपने खेत में हल जोतने के बाद मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान अचानक से बिजली कड़कने के साथ बारिश हाेने लगी और आसमानी बिजली उसके ऊपर गिरी. इससे किसान बुधुराम सिंह मुंडा की मौके पर ही मृत्यु हो गई. देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन खेत की ओर गए. वहां उन्हें बुधुराम जमीन पर गिरा हुआ मिला. इसके बाद परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे घर ले गए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-department-of-drinking-water-and-sanitation-held-a-meeting-regarding-har-ghar-jal-utsav-program/">सरायकेला

: “हर घर जल उत्सव” कार्यक्रम को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने की बैठक
इधर घटना की सूचना मिलते ही चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने घटना की जानकारी कुकडू बीडीओ एवं तिरुलडीह थाना को दी. तिरुलडीह थाना की पुलिस भी मृतक के घर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई. शुक्रवार सुबह तिरुलडीह थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजेगी. इधर मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा ने किसान बुधुराम सिंह मुंडा की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रशासन से यथाशीघ्र मुआवजा देने की मांग की है. बुधराम सिंह मुंडा की दो वर्ष पूर्व ही तमाड़ के कुटीडीह में शादी हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही