Search

 
 
 

Chandil : पूरा होगा किसानों का सपना, मैसाड़ा तक पहुंचेगा कैनाल का पानी - अंबिका यादव

 
Chandil (Dilip Kumar) :  झारखंड किसान परिषद 2014 से लेकर अब तक किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में काम कर रहा है. किसानों को जागरूक करने के लिए परिषद की ओर से 2015 और 2016 में 13 दिन की पदयात्रा निकाली गई थी. पदयात्रा में लोवाडीह से मैसाड़ा जाने वाली कैनाल की मरम्मत करने के साथ ईचागढ़ प्रखंड के किसानों को पानी देने की मांग की गई थी. उक्त बातें झारखंड किसान परिषद अंबिका यादव ने कहीं. प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए अब उनकी मांग पूरी होने वाली है. किसानों का सपना कुछ-कुछ पूरा होने जा रहा है. लोवडीह से मैसाड़ा तक कैनाल का पक्कीकरण का काम शुरू हो गया है. उन्होंने सरकार से अब अधूरी रही मांगों को भी पूरा करने की मांग की है. उन मांगों पर किसान परिषद भविष्य में संघर्ष करने का भी संकल्प व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-bdo-rajshri-lalita-bakhala-took-charge-of-kukdu/">Chandil

: बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कुकड़ू का लिया पदभार

लिफ्ट इरिगेशन से खेतों को पानी पहुंचाएं

चांडिल डैम में भंडारण कर रखे गए पानी को लिफ्ट इरिगेशन द्वारा किसानों के खेतों तक पहुंचाने की भी मांग उन्होंने सरकार से की. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाएं. झारखंड में मंडी व्यवस्था चालू कर किसानों को धान, गेंहू आदि के लिए समर्थन मूल्य मिले, इस पर ध्यान देने की जरूरत है. पालना नहर का पानी घोड़ानेगी तक दिया जाना है, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है. सरकार इसे भी जल्द पूरा कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए. वहीं विजयगिरि डैम से नहर निकालकर देवलटांड, रुगड़ी, नवाडीह आदि गांव में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की योजना को भी सरकार जल्द पूरा करे. मौके पर उनके साथ श्रवण मांझी, गुरुचरण सिंह मुंडा, नागेंद्र नाथ माझी, छोटू माझी, राधेश्याम माझी, हरिलाल सिंह मुंडा, गुरुपद माझी, मो. मकसूद आलम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-one-died-due-to-drowning-in-the-pond/">Chandil

: तालाब में डूबने से एक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही