Chandil (Dilip Kumar) : दिनभर हुई बारिश के बीच शुक्रवार को झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इम्पलाइज फेडरेशन ने 11 सूत्री मांगों को लेकर ईचागढ़ प्रखंड के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम चलाया. फेडरेशन के प्रांतीय कमेटी के निर्णय के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अगुवाई में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झारोटेफ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने कहा कि आंदोलन का प्रथम चरण है. अपनी मांगों को संवैधानिक तरीके से लड़कर लेने के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं. वहीं कोल्हान समन्वयक गंगा सागर मंडल ने कहा कि अगले चरण में अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय और एक सितंबर को राज्यस्तरीय आंदोलन किया जाएगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज मोहन यादव ने कहा कि मंत्री सांसद की कोई उम्र सीमा नहीं होती है, तो क्या सरकारी कर्मचारी 62 साल तक सेवा नहीं दे सकते हैं. जिला के संयुक्त सचिव प्रकाश मंडल ने कहा कि सभी कर्मचारी को एकजुटता दिखानी होगी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-water-level-of-rivers-and-ponds-increased-due-to-rain-administration-alerted-people/">Chakradharpur
: बारिश से नदी व तालाबों का जल स्तर बढ़ा, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट
: जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, आवागमन में हो रही परेशानी
: बारिश से नदी व तालाबों का जल स्तर बढ़ा, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट
कर्मचारियों की ये हैं मांगें
फेडरेशन की मांगों में एनपीएस राशि को केंद्र सरकार से वापस लेने, सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्त की उम्र 62 वर्ष करने, शिक्षकों को भी अन्य विभागों की तरह एमएसीपी का लाभ देने, शिशु शिक्षण भता लागू करने, 300 दिन से अधिक संचित उपार्जित अवकाश का उपयोग करने, अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संसोधनों को रोकने, समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देने, संविदा/आउट सोर्सिंग नियुक्ति तथा निजीकरण को रोकना समेत अन्य मांग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-problems-of-people-increased-due-to-water-logging-problems-in-transportation/">Jamshedpur: जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, आवागमन में हो रही परेशानी
Leave a Comment