Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयािरयों को दी जा रही अंतिम रूप

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्थित साधु बांध मठिया में एक से सात फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस धर्मानुष्ठान के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चांडिल वासियों की ओर से आयोजित इस धर्मानुष्ठान में अनुपानंद महाराज श्री वृंदावन वाले व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत का कथा सुनाएंगे. इसके लिए मठिया मठ में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. अनुमान के अनुसार चांडिल औ आस-पास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचेंगे. कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से प्रभु इच्छा तक होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chief-ministers-johar-yatra-is-unjustified-and-misleading-public-money-is-being-wasted/">आदित्यपुर

: औचित्यहीन और भ्रामक है मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा, जनता के पैसे की हो रही है बर्बादी – मंच

एक को निकलेगी कलश यात्रा

[caption id="attachment_541267" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chandil-bhagwat-katha-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र.[/caption] श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर पहली फरवरी को कलश जल यात्रा निकाली जाएगी. सुबह साढ़े नौ बजे चांडिल के निकट बामनी नदी से श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर मठिया मठ स्थित यज्ञ स्थल तक जाएंगे. कलश स्थापना के बाद श्रीमद भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ होगा. सात फरवरी को कथा को विराम दिया जाएगा. इसके बाद आठ फरवरी को मंदिर परिसर में सामुहिक मातृ-पितृ पूजन किया जागएा. धर्मानुष्ठान को लेकर लोगों में उत्साह है. आयोजन की तैयारियों में लोग पूरे निष्ठा से अपना सहयोग दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-contractors-should-not-exploit-laborers-by-taking-tenders-at-low-rates-jhamyu/">किरीबुरू

: कम दर पर टेंडर लेकर मजदूरों का शोषण नहीं करे ठेकेदार – झामयू
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही