Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फाइन आर्टिस्ट टीम ने शीशमहल में किया कलावार्ता व आउटडोर पेंटिंग का अध्ययन

Chandil (Dilip Kumar) : फाइन आर्टिस्ट टीम के कलाकारों ने शनिवार को चांडिल डैम स्थित शीशमहल में आउटडोर पेंटिंग और आर्टटॉक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. आउटडोर पेंटिंग में कलाकारों ने शीशमहल में स्थित प्राचीन मूर्तियों का अध्ययन किया और अपने कैनवास पर उकेरकर प्राचीन मूर्तियों व कला संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश दिया. टीम के कलाकारों ने शीशमहल में संरक्षित कर रखे गए प्राचीनकालीन भगवान गणेश जी मूर्ति, महावीर स्वामी की मूर्ति समेत अन्य मूर्तियों को कैनवास पर बखूबी उतारा. कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकारी का प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग बनाया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-labor-department-organized-public-court-in-the-block-headquarters/">घाटशिला

: श्रम विभाग ने प्रखंड मुख्यालय में लगाया जनता दरबार

वृहद रूप से होगा कार्यक्रम

[caption id="attachment_657005" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chandil-Painting-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कैनवास पर आकृति उकेरते कलाकार.[/caption] फाइन आर्टिस्ट टीम के संस्थापक कलाकार सौरभ प्रामाणिक ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे कार्यक्रम वृहद रूप से किया जाएगा. इस प्रकार के कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाप्रेमी और विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा. इससे कलाप्रेमी और स्कूल के विद्यार्थियों को कला से जुड़ी बातें और पेंटिंग्स के बारे में अधिक व सटीक जानकारी मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्राचीन मूर्तियों व कला संस्कृति को संरक्षित करना ही उनकी टीम का उद्देश्य है. आउटडोर पेंटिंग और आर्ट टॉक प्रोग्राम में फाइन आर्टिस्ट टीम के संस्थापक चांडिल के सौरभ प्रामाणिक, नीमडीह से संचालक तपन सिंह सरदार व तामाड़ से कलाकार मनीष कुमार महतो शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही