Search

 
 
 

चांडिल : चेचिस व ट्रेलर में टक्कर से लगी आग, एक चालक की जलकर मौत, दूसरा गंभीर

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह के पास शनिवार की देर रात 1.30 बजे एक चेचिस और ट्रेलर में टक्कर हो गई. इससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस आग से झुलस कर एक चालक की मौत हो गई. दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है. मृतक और गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार एनएच 33 पर भादुडीह के पास सड़क की दूसरी और एक चेचिस जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रही थी. उसी दौरान एक ट्रेलर रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. दोनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि उसमें जलकर एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-excise-team-raided-three-jawans-injured-liquor-smuggler-absconding/">पटना

: छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, तीन जवान घायल, शराब तस्कर फरार

दो दमकलों ने एक घंटे तक बुझाई आग

[caption id="attachment_741342" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chandil-AAG-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग से झुलसा ट्रेलर का चालक.[/caption] दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दूर तक आग की लपटे दिखाई दे रही थी. दुर्घटना के बाद एक वाहन सड़क के दूसरी ओर चला गया था. फोरलेन सड़क के दोनों लेन पर वाहन धू-धूकर जल रहे थे. उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी और कपाली ओपी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. सूचना मिलने के बाद चांडिल से दो दमकल घटनास्थल पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-excise-team-raided-three-jawans-injured-liquor-smuggler-absconding/">पटना

: छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, तीन जवान घायल, शराब तस्कर फरार

तीन घंटे बाद शुरू हुआ आवागमन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chandil-AAG-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीच सड़क पर वाहनों के धू-धूकर जलते रहने के कारण सड़क पर आवागमन बाधित रहा. दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाए जाने के बाद तीन घंटे के अंतराल पर सड़क पर आवागमन शुरू हुआ. आग बुझाने के बाद सड़क से जले वाहनों को हटा दिया गया. बताया जा रहा कि टक्कर के बाद आग लगने से चेचिस का चालक जलकर मर गया. जबकि ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल है. उसे स्थानीय लोगों ने ट्रेलर से बाहर निकाला. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया. वहीं मृत चालक के शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस दोनों चालकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही