Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के सितु बजार में बंद दुकान में लगी आग

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु साप्ताहिक बाजार के एक कपड़े की बंद दुकान में रविवार देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद दुकान देखते ही देखते जल कर राख हो गया. आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रयास किया. दूर से पानी ढोकर लोगों ने लाया और आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान जलकर राख हो गया था. ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से बाकी दुकानों को जलने से बचा लिया. गनीमत है कि उस बंद दुकान में आग लगने के वक्त ना कपड़ा था और ना कोई व्यक्ति. आग लगने की इस घटना में पुआल की झोपड़ी जलकर राख हो गयी. इसे भी पढ़ें : चंडीगढ़">https://lagatar.in/live-bomb-shell-found-from-helipad-near-punjab-cm-bhagwant-manns-house-in-chandigarh/">चंडीगढ़

में पंजाब CM भगवंत मान के घर के पास हेलीपैड से मिला जिंदा बम शेल

उक्त झोपड़ी में कपड़े की दुकान लगाता है बलराम साहू

जानकारी के अनुसार सितु साप्ताहिक बाजार में बुधवार व शनिवार को पंडाडीह गांव का बलराम साहू कपड़ा दुकान लगाता है. शनिवार को भी वह कपड़ा दुकान लगाया था. बताया जा रहा है कि वर्षों से वह घर बनाकर सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं. उनकी बंद दुकान में अचानक आग लगन लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय दुकानदार अशोक कुमार दास ने बताया कि बलराम साहु चांडिल डैम का विस्थापित है. वह ईचागढ़ के बुरूहातु गांव का रहने वाला था. विस्थापित होने के बाद वह सोनाहातु थाना क्षेत्र के पंडाडीह गांव में रहकर हाट बाजार में कपड़ा दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही