Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : खलिहान में रखे पुआल में लगी आग, हजारों का नुकसान

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के शासनटांड में मंगलवार को एक पुआल की ढेर में अचानक आग लग गई. इस घटना में करीब 15 हजार मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार गांव के हाराघन माझी के पुआल की ढेर में आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां एकत्रित हुए हैं. आग पर काबू पाने के लिए सभी ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए अपना प्रयास शुरू किया. लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पास ही स्थित एक कुंआ में मोटर पंप लगाकर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी अधिकांश पुआल जलकर राख में तब्दील हो चुका था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-officials-meet-the-complainants-by-being-present-in-the-office-on-tuesday-and-friday-deputy-commission/">आदित्यपुर

: मंगलवार व शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर फरियादियों से मिलें पदाधिकारी – उपायुक्त

स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की

दिन में आग लगने के कारण देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए ऐसे में बड़ी घटना टल गई. अगर आग रात में लगी होती तो समूचा पुआल जलकर राख हो जाता और आसपास के क्षेत्र में भी इसके फैलने का डर रहता. पीड़ित हाराघन माझी ने कहा कि आग लगने के कारण लगभग पंद्रह हजार रुपए मूल्य का पुआल जलकर नष्ट हो गया. जो पशुओं का साल भर का खाना था. हाराघन माझी पशुओं का चारा जल जाने से परेशान हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही