Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ व चौका थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए सड़क किनारे पलट गई. इस दुर्घटना में कार पर सवार चार लोगों को हल्की चोटें लगी हैं. वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी जमशेदपुर के जुगसलाई और बागबेड़ा के रहने वाले हैं. इनमें दो युवक और दो युवती हैं, जो दशम फॉल घूम कर वापस जमशेदपुर लौट रहे थे. चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि कार जुगसलाई का याकूब चला रहा था. जमशेदपुर लौटने के दौरान चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास कार अनियंत्रित हो गई और हवा में उड़ते हुए सड़क किनारे रखे कोयला डस्ट के ऊपर जा गिरी. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-jamira-aajeevika-mahila-sankul-sangathan-celebrated-womens-day/">चंदवा

: जमीरा आजीविका महिला संकुल संगठन ने मनाया महिला दिवस

अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लदा हाइवा

वहीं दूसरी दुर्घटना में रांगामाटी सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर स्थित करकरी नदी पर बने पुल के सामने कोयला लादा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में हाइवा चालक बिहार के बक्सर निवासी डब्ल्यू कुमार घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही इचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर मामले की तहकीकात कर रही है. बताया जा रहा है कि हाइवा कोयला लेकर रामगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही