Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के रुगड़ी में पांच कुंडीय एक दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

 
Chandil (Dilip Kumar) : विश्व शांति, आत्म कल्याण व वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए रविवार को ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत रुगड़ी बाजार स्थित पुराना पंचायत भवन प्रांगण में पांच कुंडीय एक दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इसके पूर्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने कलश यात्रा निकाली. अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान रुगड़ी और आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. वैदिक मंत्रोच्चारणों से वातावरण शुद्ध हो गया और लोगों के मन को शीतलता पहुंचाया. [caption id="attachment_597436" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Yagya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महायज्ञ में बैठे श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-power-supply-will-remain-interrupted-for-four-hours-from-dumariya-feeder/">घाटशिला

: डुमरिया फिडर से चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ऐसे अनुष्ठानों से मन होता पवित्र

अखिल विश्व गायत्री परिवार सरायकेला-खरसावां के जिला समन्वयक बैजनाथ महतो ने कहा कि ऐसे अनुष्ठानों से मन पवित्र होता है और मन में अच्छे विचार आते हैं. वैदिक मंत्रोचारण सुनने मात्र से मन से बुरे विचार का नाश होता है. इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में धार्मिक भावना बढ़ती है. अनुष्ठान के आयोजनकर्ता में गौर माझी, सहयोगी गायत्री चेतना केंद्र टीकर के मोतीलाल घोष, दुर्गा प्रसाद साहू, पवित्र कुमार साहू, भूलन घोष, गूही राम गोप एवं रुगड़ी बाजार के समस्त ग्रामवासी थे. वहीं संचालन कर्ता अखिल विश्व गायत्री परिवार सरायकेला खरसावां जिला ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी दिवाकर गोप व जिला समन्वयक बैजनाथ महतो थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही