Search

 
 
 

चांडिल : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी पांच सड़कें, सांसद ने दी जानकारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. पांच सड़क में ईचागढ़ व नीमडीह की दो-दो सड़कों के अलावा चांडिल की एक सड़क शामिल है. रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने बताया कि सड़कों का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सहभागी बनेंगी. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tributes-paid-to-martyred-soldiers-on-kargil-vijay-diwas/">मनोहरपुर

: कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

इन सड़कों का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इन पांच सड़कों का निर्माण किया जाना है. आईओ के सहायक अभियंता धीरज स्वांसी ने बताया कि इनमें नीमडीह प्रखंड में पितकी से सामानपुर तक कुल 11.20 किमी, केतुंगा से बाडेदा तक 9.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है. वहीं ईचागढ़ प्रखंड के टीकर से तिरुलडीह, चिपड़ी तक कुल 6.20 किमी, दूसरी सड़क सालबनी से पातकुम और छोटा चुनचुड़िया से आतारग्राम तक कुल 6.20 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है. चांडिल प्रखंड के रुगड़ी से लेंगडीह, पदोडीह, काशीडीह तक कुल 9.15 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही