Search

 
 
 

चांडिल : चौका और ईचागढ़ से बालू लदे पांच हाइवा व एक ट्रैक्टर जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर बालू के अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की रात विशेष अभियान चलाया. इस दौरान ईचागढ़ पुलिस ने बालू लदे तीन हाइवा व एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि थाना गेट के सामने चलाए गए जांच अभियान में शनिवार सुबह पुलिस ने सभी वाहनों को पकड़ा है. हाइवा को रोक कर पुछताछ करने पर चालक ने बिहार के गया जिले का चालान दिखाया. उन्होंने बताया कि तीनों हाइवा व ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-preparations-in-full-swing-for-devshilpi-vishwakarma-and-first-revered-ganesh-puja/">चांडिल

: देवशिल्पी विश्वकर्मा और प्रथम पूज्य गणेश पूजा की तैयारी जोरों पर

चौका थाना में पकडाए दो हाइवा

वहीं चौका पुलिस ने बालू लदे दो हाइवा को पकड़ा है. चौका थाना में पकड़ाए दोनों हाइवा का चालान भी बिहार सरकार का है. इसकी जानकारी थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को देते हुए मामले को जिला खनन पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया है. जिला खनन पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी को मामला भेजने के बाद अब मामले की जांच संबंधित विभाग करेगी. पुलिस के द्वारा अभियान चलाए जाने के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही