Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ के डुमरा गांव में डायरिया से पांच पीड़ित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव में डायरिया का प्रकोप है. फिलहाल गांव के पांच व्यक्ति डायरिया से पीड़ित हैं. इन व्यक्तियों में दो को परिजनों ने इलाज इलाज के लिए मिलन चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है. इसकी जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा की पहल पर एंबुलेंस भेजकर दोनों इलाजरत मरीजों की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ में दाखिल कराया गया. वहीं 18 वर्षीय शंकर सिंह मुंडा को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले गए हैं. इसके अलावा डायरिया पीड़ित 60 वर्षीय सरस्वती सिंह मुंडा व 55 वर्षीय राज किशोर सिंह मुंडा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ में किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-tribal-sengel-campaign-submitted-memorandum-to-bdo-in-the-name-of-president/">सोनुवा

: आदिवासी सेंगेल अभियान ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि डुमरा गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ने की स्थिति में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मौसम में ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने, ताजा भोजन करने एवं साफ सफाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार डायरिया पीड़ितों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही