Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आजसू पार्टी के महाधिवेशन में अंतिम दिन हर गांव से शामिल होंगे पांच-पांच कार्यकर्ता

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी का महाधिवेशन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. तीन दिवसीय महाधिवेशन के अंतिम दिन सरायकेला-खरसावां जिला के हर राजस्व गांव और वार्डों से पांच-पांच सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसको लेकर आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हर स्तर पर तैयारी कर रहे हैं. शनिवार को चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने दी. पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि जिले के प्रत्येक राजस्व गांव और आदित्यपुर, कपाली व सरायकेला नगर निकाय क्षेत्र से 5-5 कार्यकर्ता महाधिवेशन में शामिल होंगे. सभी कार्यकर्ता एक साथ रांची के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि महाधिवेशन के प्रथम व दूसरे दिन आजसू पार्टी व सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे और चर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindi-day-organized-in-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में हिन्दी दिवस आयोजित

एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई हेमंत सरकार - जिलाध्यक्ष 

जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि झारखंड गठन के 23 साल पूरे होने के बाद भी राज्य के लोगों को वाजिब हक, अधिकार और सम्मान नहीं मिला है. दिवंगत बिनोद बिहारी महतो, शहीद निर्मल महतो, शहीद सुनील महतो आदि झारखंड आंदोलनकारियों के सपने अधूरे है. उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में उन सभी विषयों पर चर्चा होगी, जिन विषयों को लेकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी गई थी. हेमंत सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किए गए एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई. सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि खुला महाधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. मौके पर नीमडीह के जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरुपद सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो, अखिल झारखंड महिला महासभा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अमला मुर्मू समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही