Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को शिक्षकों का चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसके लिए 40-40 की संख्या में शिक्षकों का बैच बनाया गया है. चार दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण में एक साथ दो बैचों काे अलग-अलग प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान से शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएंगे और शिक्षा की नींव को मजबूत बनाने का काम करेंगे. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने बताया कि आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान यानि एफएलएन के तहत प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-the-murder/">घाटशिला
: हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
: सहिया संघ ने अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में दिया धरना [wpse_comments_template]
: हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
रांची से प्रशिक्षित शिक्षक दे रहे प्रशिक्षण
बीआरसी भवन में जेसीआरटी, रांची से प्रशिक्षित शिक्षक सभी शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों में गंगा सागर मंडल, जगबंधु महतो, शंभू कुमार सिंह और रजनीकांत महतो शामिल हैं. दो-दो की संख्या में ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. शिक्षक इस अवधारणा के अनुरूप बच्चों को बुनियादी रूप से प्रारंभिक स्तर पर मजबूत करेंगे. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और बीआरपी ने भी शिक्षकों के साथ बैठकर प्रशिक्षण में सीखाए जा रहे विषय वस्तुओं की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sahiya-sangh-staged-a-sit-in-in-the-sub-divisional-hospital-premises/">चांडिल: सहिया संघ ने अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में दिया धरना [wpse_comments_template]
Leave a Comment