Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लोकसभा में आवाज उठाने पर लोक कलाकार संघ ने सांसद का जताया आभार

Chandil (Dilip Kumar) : रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा लोकसभा में झारखंड की समृद्ध कला संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए आवाज बुलंद करने पर झारखंड लोक कलाकार संघ ने उनका आभार जताया है. झारखंड राज्य में संगीत नाटक अकादमी, भारतीय सांस्कृतिक संबध परिषद (आईसीसीआर) और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र खोलने के लिए सांसद ने लोकसभा में आवाज उठाया था. राज्य में संगीत नाटक अकादमी, भारतीय सांस्कृतिक संबध परिषद (आईसीसीआर) और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र खुलने से राज्य के लोक कलाकारों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-sent-three-accused-to-jail-for-injuring-by-setting-fire/">चांडिल

: आग लगाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है झारखंड

झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार प्रभात कुमार महतो ने कहा कि झारखंड राज्य सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है. राज्य के अलग-अलग जनजातियों के अपनी अलग सांस्कृतिक विशेषताएं है. सभी की नृत्य, संगीत व वाद्य के साथ लोक चित्रकला है. राज्य की कई कलाएं तो विलुप्त होने के कगार पर है. इन संस्थानों की शाखाएं खुलने से राज्य की कला और कलाकारों को संरक्षण और संवर्धन मिलेगा. कला और कलाकारों के हित में सांसद को संघ के संरक्षक सह कार्यक्रम समिति सदस्य, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के चंद्रदेव सिंह, अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो, संघ के अनीता उरांव, कालिंदी कुमारी, लक्ष्मीनाथ महतो, बनफूल नायक, मेघनाथ महतो आदि के साथ पूरे झारखंड लोक कलाकार संघ ने धन्यवाद दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही