Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हुमिद में मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने वनराज स्टील का गेट किया जाम

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हुमिद स्थित वनराज स्टील (बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड) कंपनी का गेट ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह से जाम कर दिया. गुरुवार को कंपनी में ड्यूटी के दौरान इलेक्ट्रिशियन लखीराम मार्डी की करंट लगने से मौत हो गई थी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने गेट जाम कर दिया है. वे लोग मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा, घर के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों की कंपनी प्रबंधन, पुलिस-प्रशासन के बीच वार्ता शुरू हो गई है. वार्ता में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू, झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, कंपनी प्रबंधन की ओर से आरके शर्मा, एसके सिंह, चंद्रभूषण शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं. वार्ता के दौरान कई बार मजदूर आक्रोशित हो उठे.
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-modi-poisonous-snake-sonia-gandhi-poisonous-girl-what-is-going-on-between-bjp-congress/">कर्नाटक

चुनाव : मोदी जहरीले सांप, तो सोनिया गांधी विषकन्या, भाजपा-कांग्रेस के बीच ये चल क्या रहा है?

नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Vanraj-Steel-Gate.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
वार्ता के दौरान मजदूरों ने कहा कि कंपनी में कार्यरत मजदूरों के लिए ना कोई सुरक्षा की व्यवस्था है और ना कोई सुविधा. कंपनी में कार्यरत मजदूरों को किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जाता है. मजदूरों के लिए कंपनी परिसर में किसी प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. मजदूरों को जो सुरक्षा के लिए जूता, दस्ताना दिया गया था वह फट चुका है. दोबारा किसी को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिला है. कंपनी में ना प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है और ना एंबुलेंस की.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही