Search

चांडिल : परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने की मां विपतारिणी की पूजा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना हुई. महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु व बच्चों को विपदाओं से दूर रखने के लिए मां दुर्गा के 108 रूपों में से एक मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की. इसे लेकर काली व दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही व्रति महिलाओं की भीड़ उमड़ रही थी. सभी व्रति महिलाएं कतारबद्ध होकर श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना किए. पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख, शांति व सुरक्षा की कामना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां विपदतारिणी के जयकारे भी लगाए. मान्यता के अनुसार मां विपदतारिणी की पूजा रथ यात्रा के बाद मंगलवार व शनिवार को ही की जाती है. श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार मंगलवार या शनिवार को पूजा करते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-sir-arrange-a-boat-to-go-to-the-block-office/">बहरागोड़ा

: साहब! प्रखंड कार्यालय जाने के लिए नाव की व्यवस्था करें

पूजा में लगता है 13 प्रकार के फल व फूल

[caption id="attachment_681059" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CHANDIL-PUJA23-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मंदिर में कतारबद्ध व्रति महिलाएं.[/caption] मां दुर्गा के एक रूप मां विपदतारिणी की पूजा 13 प्रकार के फल व फूलों से की जाती है. इसके साथ ही मिष्ठान्न भी प्रसाद स्वरूप चढ़ाया जाता है. वहीं, रक्षा सूत्र के रुप में लाल रंग के धागे को मंदिर में पूजा कराने के बाद बांह में बांधा जाता है. इस धागे पर भी 13 गांठ लगाए जाते हैं. इस पूजा के पीछे ऐसी मान्यता है कि परिवार में आने वाले हर संकट को मां विपदतारिणी टाल देती हैं. इसलिए मां विपदतारिणी को संतुष्ट करने के लिए महिलाएं उपवास रखती हैं. मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण करने से पहले 13 गांठ वाला धागा बांह में बांधा. बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा विशेष तौर पर श्रद्धा पूर्वक मां विपदतारिणी की जाती है. इस दौरान मंदिरों में पुजारी द्वारा मां विपदतारिणी की व्रत कथा भी सुनाई गई. फोटो : 1 2. मंदिर में पूजा-अर्चना करती व्रति महिलाएं. 3. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-married-women-worship-maa-vipadtarini-to-wish-for-happiness-and-prosperity/">नोवामुंडी

: सुख समृद्धि की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//