Search

 
 
 

Chandil : ग्रामीणों को विस्थापित करने का भय दिखा रहा वन विभाग, होगा आंदोलन

 
Chandil (Dilip Kumar) : वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक जमशेदपुर सह संयोजक, निगरानी समिति दलमा इको सेंसिटिव जोन दलमा वण्यप्राणी आश्रयणी की तराई में बसे गांवों के ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 19बी के तहत नोटिस जारी कर वन विभाग के कार्यालय में बुलाया है. इसको लेकर दलमा सुरक्षा मंच व संयुक्त ग्राम सभा मंच ने नाराजगी जताई है. इसको लेकर रविवार को चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय सालतोल के प्रांगण में गिडू मांझी की अध्यक्षता में दलमा ग्रामसभा सुरक्षा मंच व संयुक्तग्राम सभा मंच की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि दलमा के तराई में बसे लोगों को वन विभाग विस्थापन का भय दिखा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-police-launched-drug-de-addiction-campaign-in-bhudrudih/">Jamshedpur

: सुंदरनगर पुलिस ने भुडरूडीह में चलाया नशा मुक्ति अभियान
मंच की ओर से कहा गया कि वन विभाग अगर दलमा इको सेंसटिव जोन के तराई में बसे गांव के रैयतदार को विस्थापित करती है तो इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा. वहीं बताया गया कि सरकार ने जन विरोधी कानून बनाकर दलमा ईको सेंसिटिव जोन के नाम पर ग्रामीणों को विस्थापित करना चाहती है. जन आंदोलन को लेकर मंच की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. बैठक में सुकलाल पहाड़िया, अनूप महतो, रूपाई मांझी, जागरण पाल, राजा राम मुर्मू, सत्य नारायण मुर्मू, दुलाल सिंह, गुरु चरण कर्मकार, करमु मार्डी, राधाकृष्ण सिंह मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही