Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकडू में मना वन महोत्सव, विधायक ने किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकडू हाट के समीप बुधवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल आदित्यपुर के तत्वावधान में 74वां वन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो व सामाजिक वानिकी प्रमंडल, आदित्यपुर के डीएफओ सुनील कुमार शामिल हुए. मौके पर विधायक, जिप उपाध्यक्ष, डीएफओ, प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, बीडीओ राकेश कुमार गोप समेत कई अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्यों ने पौधरोपण कर वन मोहत्सव मनाया. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. महोत्सव में शामिल सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhands-mineral-and-forest-resources-are-making-the-country-prosperous-champai/">आदित्यपुर

: झारखंड के खनिज व वन संपदा देश को बना रहे समृद्धशाली : चम्पई

सभी लगाएं पांच पौधा : विधायक

[caption id="attachment_731752" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/16-chandil-13_983-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम का शुभारंभ करती जिप उपाध्यक्ष व प्रमुख.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/16-chandil-13_983-1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि कुकडू के आसपास वन विभाग की ओर से पांच हजार पौधा लगाया जाएगा. लोगों को अपनी सहभागिता देकर विभाग के इस मिशन को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए. इसके साथ ही सभी लोगों को हर साल कम से कम पांच-पांच पौधा लगाना चाहिए. ताकि उन्हें स्वच्छ हवा मिल सके, पर्यावरण का संतुलन बना रहे और समय पर बारिश हो, अकाल की स्थिति पैदा नहीं हो. मौके पर डीएफओ सुनील कुमार ने कहा कि वन संश्रखएा और संवर्धन को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाना होगा. आम लोग भी अपने खाली पड़े निजी जमीन पर पौधा लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा रख सकते हैं. इससके जहां उन्हें मौसमी फल मिलेंगे वहीं पेड़ भी उन्हीं का होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhands-mineral-and-forest-resources-are-making-the-country-prosperous-champai/">आदित्यपुर

: झारखंड के खनिज व वन संपदा देश को बना रहे समृद्धशाली : चम्पई

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो, उप प्रमुख मो. एकराम अंसारी, तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इद्रजीत महतो, कुकड़ू के मुखिया राधिका सिंह मुंडा, उप मुखिया मनोज मछुआ, कृतिवास महतो, सुनील कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhands-mineral-and-forest-resources-are-making-the-country-prosperous-champai/">आदित्यपुर

: झारखंड के खनिज व वन संपदा देश को बना रहे समृद्धशाली : चम्पई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही