Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कोकेबेड़ा पहुंचे वनकर्मी, किया क्षति का आकलन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के कोकेबेड़ा में बुधवार की अहले सुबह तक मकान व फसल को निशाना बनाते हुए जंगली हाथी उत्पात मचाते रहे. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को वन विभाग के कर्मी कोकेबेड़ा पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर क्षति का आकलन किया. वनकर्मियों ने प्रभावित लोगों को फार्म देते हुए क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन करने का आग्रह किया. वहीं वनकर्मियों ने पटाखा आदि का ग्रामीणों के बीच वितरण किया. वनकर्मियों ने ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-cause-of-the-accident-is-the-pit-on-the-square/">चांडिल

: दुर्घटना का कारण बन रहा चौका मोड़ पर बना गड्ढा

जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे विभाग

मौके पर वार्ड सदस्य राम प्रसाद महतो ने वन विभाग के कर्मियों से जंगली हाथियों को वापस जंगल की ओर ले जाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वन विभाग ग्रामीणों के जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें. वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्र में युवाओं को हाथी भगाने के लिए प्रशिक्षत करें. उन्होंने कहा कि हाथी आने की सूचना ग्रामीणों की ओर से दिए जाने के बाद विभाग सजगता से ग्रामीणों की सुरक्षा में जुट जाएं. हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़े. अमूमन देखा जाता है कि हाथियों के झुंड द्वारा नुकासान पहुंचाए जाने के बाद वन विभाग मुआवजा के लिए आवेदन फार्म लेकर गांव चले आते हैं. इसे भी पढ़ें :बिल्डर">https://lagatar.in/builder-constructed-on-others-land-hc-said-city-construction-being-constructed-without-following-map/">बिल्डर

ने दूसरे की भूमि पर कर दिया निर्माण, HC ने कहा – नक्शा फॉलो किए बिना निर्माण हो रहा शहर निर्माण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही