Search

 
 
 

चांडिल : शब-ए-बारात पर मांगी गई गुनाहों की माफी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रविवार की रात अकीदत के साथ शब-ए-बारात मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा और उनके लिए अल्लाह से दुआ मांगी. मौके पर लोगों ने अपने पूर्वजों के साथ अपने द्वारा किए गए गुहानों के लिए माफी मांगी गई. नर्क की सजा पाए पूर्वजों के गुनाहों को माफ कर स्वर्ग में स्थान देने के लिए अल्लाह से इबादत की गई. कब्रिस्तानों के साथ मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने इबादत की. सूर्यास्त के बाद शाम को ईशा की नमाज पढ़ने के बाद लोग कब्रिस्तानों में गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bishu-submitted-memorandum-claiming-the-post-of-bjym-district-president/">आदित्यपुर

: बिशु ने ज्ञापन सौंप भाजयुमो जिलाध्यक्ष की दावेदारी की

सजाए गए मस्जिद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Shab-E-Barat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल बाजार, कपाली, चौड़ा, तिरुलडीह, गौरांगकोचा, आमड़ा, सिंदूरपुर आदि स्थानों में शब-ए-बारात पर चहल-पहल देखा गया. मौके पर मजार, कब्रिस्तान और मस्जिदों में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी. विद्युत बल्बों से मस्जिद जगमग कर रहे थे. इन स्थानों में शब-ए-बारात पर लोग अपने पूर्वजों की याद में रोजा भी रखा. रातभर इबादत की. इस दौरान दुआख्वानी करने वालों का तांता लगा रहा. माना जाता है कि शब-ए-बारात वह रात है जब अल्लाह लोगों का भाग्य तय करता है. इस्लाम में शब-ए-बारात की खास अहमियत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही