Search

चांडिल : अखंड हरिनाम संकीर्तन सुनने पथराखून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Chandil (Dilip Kumar) : हरि नाम सुनने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं आत्मा तृप्त होता है. धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भी शुद्ध होता है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. वे रविवार की शाम अखंड हरिनाम सुनने के लिए चांडिल प्रखंड के पथराखून पहुंचे थे. पथराखून में सार्वजनिक श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन के रात्रि जागरण पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिनाम संकीर्तन सुनने पहुंचे. उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से जहां सामाजिक समरसता बनी रहती है, वहीं बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति का विकास होता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-formation-of-mgm-police-station-area-committee-of-tribal-bhumij-samaj-jagdish-singh-became-the-president/">जमशेदपुर

: आदिवासी भूमिज समाज की एमजीएम थाना क्षेत्र कमिटी का गठन, जगदीश सिंह बने अध्यक्ष

सोमवार को धूलट के साथ होगा संकीर्तन का समापन

अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को धूलट के साथ होगा. संकीर्तन में सहयोग देने के लिए अजीत दास कालीपुर बांकुड़ा, दुलाल पात्र कोशिया बांकुड़ा, सुधीर महंत नदा बांकुड़ा, नाडु गोपाल दास माहुलबना बांकुड़ा, पूर्ण भट्टराय कोटशिला पुरुलिया और मिहिर दास जिलिंग बाघमुंडी की संकीर्तन मंडली पहुंची थी. रात्रि जागरण में अखंड हरिनाम सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पथराखून पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp