Search

 
 
 

Chandil : कुकड़ू के बीडीओ से मिला मंच का प्रतिनिधिमंडल

 
Chandil (Dilip Kumar) : आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कुकडू के बीडीओ से मुलाकात की और आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया. मंच ने कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत कुकड़ू पंचायत के शीशी गांव में आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन के निर्माण के लिए स्थल चयन व आमसभा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया. इस संबंध में बीडीओ को जिले के उपायुक्त के नाम पत्र भी सौंपा. पत्र में मंच ने लिखा है कि कुकडू पंचायत के शीशी ग्राम में आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/posters-and-banners-started-being-removed-as-soon-as-they-were-implemented/">लातेहार:

आचार संहिता लागू होते ही हटाए जाने लगे पोस्टर, बैनर 
उक्त भवन को कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग फर्जी आमसभा कर फर्जी लाभुक समिति का चयन करने के बाद गलत स्थल चयन किया है. नियमानुसार ग्रामसभा की बैठक कर लाभुक समिति व निर्माण स्थल का चयन करने का प्रावधान है. लेकिन्न दुर्भाग्यवश सारी वैधानिक प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं बिचौलियों की मिलीभगत से फर्जी ग्राम सभा कर लाभुक समिति व स्थल का चयन किया गया है. जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है. बीडीओ से मिलने वालों में मंच के मुख्य संयोजक भक्त रंजन भूमिज, अध्यक्ष अमर सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह सरदार, भोला सिंह मुंडा समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/model-code-of-conduct-comes-into-effect-with-the-announcement/">चुनाव

की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागूः गुमला डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही