Search

चांडिल : ईचागढ़ में सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मना आजसू पार्टी का स्थापना दिवस

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चांडिल प्रखंड के चिलगु कार्यालय में सुबह 10 बजे झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. श्रद्धाजंलि सभा के बाद पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया. इसके बाद मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ. स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गई. वहीं आई कैंप में लोगों के आंखों का इलाज किया गया. इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान किया. शिविर का शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-regarding-voter-revision-program-on-27th-in-gamharia/">आदित्यपुर

: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक 27 जून को गम्हरिया में

रघुनाथपुर में खुला नि:शुल्क कोचिंग सेंटर

[caption id="attachment_676850" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chandil-ajsu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रक्तदान करते सत्यनारायण महतो[/caption] आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में नि:शुल्क एचएलएम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. रघुनाथपुर स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में क्षेत्र के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है. कोचिंग सेंटर में लाईब्रेरी की सुविधा भी रहेगी, जहां से आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थी किताब भी पढ़ सकेंगे. वहीं कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थापित शहीद अजित-धनंजय महतो की प्रतिमा के सामने शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-members-complain-to-ssp-telling-suicide-as-murder/">जमशेदपुर

: आत्महत्या को हत्या बता परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत

बूथ संख्या एक से झंडा लगाओ अभियान शुरू

स्थापना दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया. इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में आजूस पार्टी का झंडा लगाएंगे. गुरुवार को इसकी शुरुआत ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पिलीद गांव से की गई. इसके बाद पिलीद गांव में शाम पांच बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड और झारखंडियों को उनकी वास्तविक पहचान दिला सकती है. माटी से जुड़ी पार्टी में ही स्वाभिमान झलकती है. संकल्प सभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp