Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो गांव में 24 मार्च की शाम सूरज कालिंदी नामक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है और हत्याकांड में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि कांड के दो मुख्य शूटर फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. गिरफ्तार बदमाशों में कपाली के बंधुगोड़ा निवासी जयद्रथ महतो, कमारगोड़ा निवासी विष्णु महतो, तामोलिया निवासी संतोष गोप और राकेश गोराई शामिल हैं. जय दयद्रथ महतो अमीन का काम करता है. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी
के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
का अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने
के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
हत्याकांड को पुलिस ने माना था चुनौती
मृतक के घर जाकर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था. टीम में चांडिल अंचल के पुलिस निरीक्षक, कपाली ओपी प्रभारी और अनुसंधानकर्ता शामिल थे. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन किया. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक बोलेरो और तीन मोबाइल भी बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि शूटरों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है, जो शीघ्र ही पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/governments-big-decision-jewelers-will-now-be-able-to-sell-jewelery-without-hallmarks-till-june-30/">सरकारका अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने
Leave a Comment