Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चार दिवसीय पाइका नृत्य प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड के पारंपरिक कला-संस्कृति से नई पीढ़ी को अवगत कराने और इसे संरक्षण व संवर्धन के लिए सोमवार को चार दिवसीय पाइका नृत्य प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ईचागढ़ प्रखंड के आदरडीह में अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर कल्चर हेरिटेज नई दिल्ली के सदस्य प्रभात महतो ने दीप जलाकर किया. संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से मानभूम सांस्कृतिक समिति द्वारा बच्चों को पाईका नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस संबंध में कलाकार प्रभात महतो ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चों को झारखंड की पारंपरिक कला-संस्कृति की जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-injured-in-two-bike-collision-on-nh-near-dubrajpur/">चांडिल

: दुबराजपुर के निकट एनएच पर दो बाइक की टक्कर में तीन घायल
इस दौरान बच्चों को पाइका नृत्य की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का संचालन 14 जुलाई तक दिन के दो से पांच बजे के बीच किया जाएगा. शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जगदीश चंद्र महतो, वाद्ययंत्र सहायक के रूप में कर्ण कालिंदी, धनु डोम व जयराम महतो शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष गुलाब सिंह मुंडा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव सीताराम महतो ने दिया. शिविर के उद्घाटन के मौके पर व्यासदेव महतो, उस्ताद घासीराम महतो, रामगोपाल गोप समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही