Search

 
 
 

Chandil :  ईचागढ़ से अंतिम दिन चार ने किया नामांकन

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का गजट शुक्रवार 18 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया था. इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का नामांकन भी प्रारंभ हुआ था. निर्धारित तिथि के तहत शुक्रवार 25 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि थी. नामांकन के अंतिम दिन ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया. इसके साथ ही ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वालों की कुल संख्या 24 हो गयी है. इनमें दो महिला उम्मीदवार सविता महतो और रीना महतो शामिल हैं.

चुनाव लड़ने के लिए कुल 31 लोगों ने खरीदा था  नामांकन पत्र

शु‍क्रवार को नामांकन करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिले के कसमार निवासी पृथ्वीनाथ महतो, पारडीह के रिजवान,  धादकीडीह चांडिल निवासी रीना महतो और बाघाडीह  नीमडीह के बृहस्पति सिंह सरदार शामिल हैं. यहां अंतिम दिन किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा. वहीं चुनाव लड़ने के लिए कुल 31 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन का पर्चा लेने के बावजूद कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल नहीं किया.

इन्होंने दाखिल किया नामांकन पत्र

ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. 22 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विधायक सविता महतो ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया. 23 अक्टूबर को कुल छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें श्याम बिहारी प्रजापति, सुखराम हेम्ब्रम, कल्याण चंद्र सिंह, मनु दत्त, अजमल बल्खी और मो केयुम खान शामिल थे. 24 अक्टूबर को नामांकन करने वालों में एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो, जेएलकेएम उम्मीदवार तरुण महतो, आशुदेव महतो, अरविंद कुमार सिंह, खगेन महतो, अनुप कुमार महतो, तुलसी दास महतो, रामहरि गोप, सुधाकर सिंह, विरेंद्र नाथ माझी, शंभू गोराई, आशुतोष महतो और प्रवेश कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-aditya-syndicate-no-casualties/">आदित्यपुर

: आदित्य सिंडिकेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही