Search

 
 
 

चांडिल : ऑटो व बाइक की टक्कर में चार घायल, तीन को भेजा गया अस्पताल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम सड़क पर स्थित सिद्धि विनायक कंपनी के सामने गुरुवार को ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई. घटना में चार लोग घायल हो गए. इनमें से तीन घायलों को इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. वहीं हल्के रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज चौका में ही स्थानीय स्तर पर कराया गया. बताया जा रहा है कि ऑटो पातकुम से चौका मोड़ और बाइक सवार व्यक्ति चौका से पातकुम की ओर जा रहा था. इसी बीच रुगड़ी गांव के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-day-training-of-national-urban-livelihood-mission-started/">चाईबासा

: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

पीसीआर वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया घायलों को

घायलों में बाइक सवार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक, कुनाबेड़ा के रहने वाले कुंज महतो व ऑटो सवार लखन गोप दालग्राम, देवनाथ मांझी नुतनडीह और खोखरों की रहने वाली एक महिला शामिल हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने पर भाजयुमो नेता आकाश महतो व चौका थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया. सभी घायलों को पुलिस की पीसीआर वैन से अस्पताल पहुंचाया गया. बताया गया कि चौका थाना को सौंपा गया एंबुलेंस कई दिनों से खराब है. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने सड़क पर पलटे ऑटो को सीधा किया, जिसके बाद मौका पाकर ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-day-training-of-national-urban-livelihood-mission-started/">चाईबासा

: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही