Search

 
 
 

चांडिल : बाइक के धक्के से वृद्धा समेत चार घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. इनमें एक की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है. घायलाें का स्थानीय क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. घायलों में एक वृद्धा, एक युवक और दो युवती शामिल हैं. घायलों की पहचान जमशेदपुर के बारीडीह निवासी आदित्य पांडेय, पूजा कुमारी और श्रेया सुमन के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : मासिक">https://lagatar.in/three-news-from-latehar-including-execution-of-58-cases-in-monthly-lok-adalat/">मासिक

लोक अदालत में 58 वादों का निष्पादन समेत लातेहार की तीन खबरें
इसी दौरान चांडिल थाना के चिलगु में रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर अचानक एक वृद्धा आ गई. सड़क पर आई वृद्धा बाइक देखकर तेजी से दौड़ने लगी. इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही वृद्धा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वृद्धा को गंभीर चोट लगी और इसके साथ ही बाइक सवार युवक व दो युवती घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-elderly-people-expressed-gratitude-to-the-mla-after-getting-blanket-in-the-cold/">चाईबासा

: ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों ने विधायक के प्रति जताया आभार

दिउड़ी मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे घर

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक पहुंचाया. चिकित्सक डॉ मुरलीधर हाजरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को जमशेदपुर भेज दिया. इसके बाद घायलों को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने अपने एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजवाया. जमशेदपुर के बारीडीह निवासी आदित्य पांडेय, पूजा कुमारी व श्रेया सुमन एक ही मोटरसाइकिल सवार होकर तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पूजा करने गए थे. दिवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस घर लौटने के दौरान उक्त दुर्घटना घटी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rural-women-worshiped-in-puri-jagannath-temple/">चांडिल

: ग्रामीण महिलाओं ने की पुरी जगन्नाथ मंदिर में पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही