Search

 
 
 

चांडिल : रघुनाथपुर में निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में शनिवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. नीमडीह ब्लॉक रोड स्थित गणेश मेडिकल के संचालक डॉ. चंद्रमोहन गोराई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को 27 लोगों का निःशुल्क जांच किया गया. इसके साथ ही 30 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क ब्लड ग्रुप भी जांच की गई.
इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/adityapur-forest-festival-celebrated-in-mukti-dham-plants-planted/">बंदगांव

: यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने भाजपा नेत्री मालती गिलुवा से की मुलाकात

सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : डॉ. चंद्रमोहन गोराई

मौके पर डॉ. चंद्रमोहन गोराई ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि नीमडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है. इसलिए हमेशा गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाता है और जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. नि:शुल्क जांच शिविर के आयोजन होने से क्षेत्र के गरीब व विद्यार्थी वर्ग को काफी सहुलियत होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही