Chandil (Dilip Kumar) : चैत्र नवरात्र व रामनवमी के अवसर पर प्रतिपदा से श्री श्याम कला भवन चांडिल के द्वारा श्याम मंदिर परिसर में 15 दिवसीय भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि चैती नवरात्रि के नौ दिन और रामनवमी से हनुमान जयंती तक छह दिन रात 8:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-exam-results-published-after-organizing-parents-meeting/">चांडिल
: अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर प्रकाशित किया परीक्षाफल कार्यक्रम में मंदिर समिति के भजन गायक रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, गिरी कुंडू सहित अन्य गायक भजन संकीर्तन करेंगे. प्रत्येक दिन महाआरती के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंगलवार को समिति की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा चौधरी, राजीव साव, चंदन रूंगटा, परमानंद पसारी, हरीश सुल्तनिया, पप्पू सुल्तनिया, भोला नाथ जालान, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, नीलकमल जालान, रोहित चौधरी, मोंटी चौधरी, जॉनी बागड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्तिथि थे. [wpse_comments_template]
चांडिल : प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक श्याम मंदिर में होगा भजन कीर्तन

Leave a Comment