Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पर्यावरण संतुलन व हाथियों के भोजन के लिए लगाए जाएंगे फलदार पौधे

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र में स्थापित किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान से अगर प्रदूषण हो रहा है, किसी भी कंपनी की चिमनी से निकलने वाली काली धूलकण अगर क्षेत्र के वातावरण को प्रभावित कर रही है तो उसकी लिखित सूचना दें. सूचना मिलने पर निश्चित रूप से प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विधायक मंगलवार को चांडिल प्रखंड के बोराबिंदा गांव में आयोजित वन महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड की ओर से आयोजित 74वें वन महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए ताकि उन्हें स्वच्छ वातावरण में शुद्ध हवा मिल सके. उन्होंने कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए ताकि वातावरण में ऑक्सीजन की कमी ना होने पाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranchi-youth-arrested-in-four-lakh-fraud-case/">जमशेदपुर

: चार लाख की धोखाधड़ी मामले में रांची का युवक गिरफ्तार

जिले में लगाए जाएंगे छह लाख पौधे

वन महोत्सव को संबोधित करते हुए वन प्रमंडल सरायकेला आदित्य नारायण ने कहा कि महोत्सव के दौरान इस वर्ष जिले में छह लाख पौधे लगाए जाएंगे. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों में इस दौरान कुल एक लाख 72 हजार पौधे लगाया जाना है. उन्होंने कहा कि गांवों में घनी आबादी वाले क्षेत्र में जंगली हाथियों का जहां प्रभाव है वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि हाथी और मनुष्यों के बीच का द्वंद समाप्त हो सके. जंगल क्षेत्र में जगली हाथियों को आहार मिले और उसके रहने लायक माहौल बने इसका ध्यान रखा जा रहा है. पर्यावरण संतुलन बना रहे और हाथियों को भोजन मिले इसके लिए फलदार पौधे अधिक लगाए जा रहे हैं. इसके पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूतनडीह की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में गीत गाए और सभी को रक्त चंदन का पौधा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी:">https://lagatar.in/musabani-sido-kanhu-tribal-inter-college-management-committee-meeting-held/">मुसाबनी:

सिदो कान्हू जनजातीय इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

अतिथियों ने लगाए पौधे

इस दौरान बोराबिंधा फुटबॉल मैदान के समीप अतिथियों के अलावा वन विभाग के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने पौधरोपण किया. मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो के अलावा विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, जिप सदस्य पिंकी लायक, मुखिया पारुल उरांव, वार्ड सदस्य, गांव के माझी बाबा, नायके, सामाजिक कार्यकर्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने पौधा लगाया. पौधरोपण के पूर्व गांव के पारंपरिक नायके ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की. बोराबिंधा गांव में कुल दस हजार पौधा लगाया जाना है. कार्यक्रम के दौरान गांव की महिला समितियों के बीच चार्जिंग लाइट का भी वितरण किया गया. वहीं विद्यार्थियों को पठन सामग्री दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही