Search

 
 
 

Chandil : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग हरिजन छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म की घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है. घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी 19 अगस्त को दी. इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ तिरूलडीह थाना में मामला दर्ज कराया. सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद महज चार घंटे में तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-laid-the-foundation-stone-of-three-schemes/">Jamshedpur

: विधायक सरयू राय ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले

सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चांद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के महज चार घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में जीतू सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा और गुरुचरण सिंह मुंडा शामिल हैं और तीनों आरोपी तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा को किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी थी. इससे डरकर छात्रा ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी थी. तिरुलडीह पुलिस ने मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया. दुष्कर्म की इस घटना से समूचा क्षेत्र शर्मसार हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही