Search

चांडिल : गंगोत्री कुजूर पहुंची चौका, बूथ सशक्तीकरण पर दिया मंत्र

Chandil (Dilip Kumar) : मांडर के पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को चौका पहुंची. इस दौरान चौका के पातकुम रोड स्थित समाधान केंद्र में चौका मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने जिले के आठ मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ को कैसे मजबूत बनाया जाए, कार्यकर्ताओं को कैसे ऊर्जावान बनाया जाए, बूथ की लीडरशीप कैसे अपने पक्ष में करना है इस पर कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार की नाकामयाबियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribals-want-to-maintain-hereditary-manjhi-pargana-and-manki-munda-illiterate-salkhan/">जमशेदपुर

: आदिवासियों को वंशानुगत मांझी परगना व मानकी-मुंडा जाहिल बनाए रखना चाहते हैं- सालखन

मन की बात का 100वां एपिसोड देखें कार्यकर्ता

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के तहत विभिन्न बातों को रखेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड होगा. गंगोत्री कुजूर ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने की अपील की. उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने के साथ फोटो के साथ उसे सरल एप में डालना भी होगा. इस अवसर पर चौका मंडल के पदधारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp