Dilip Kumar
Chandil (Seraikela-Kharsawan) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला व अनुमंडीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों को उनके कानूनी हक व अधिकार के बारे में जानकारी दी गई. मौके पर मानवाधिकार के बारे में बताया गया.हर व्यक्ति को समान और न्यायपूर्ण तरीके से जीने का अधिकार: शुभंकर महतो
इस अवसर पर पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि मानवाधिकार दिवस हमें हमारे अधिकारों की याद दिलाता है और हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है कि हर व्यक्ति को समान और न्यायपूर्ण तरीके से जीने का अधिकार है. चाहे हमारी राष्ट्रीयता, लिंग, राष्ट्र या जातीय मूल, रंग, धर्म, भाषा कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो. इसके अलावा पीएलवी ने छात्र- छात्राओं को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी भी दी. मौके पर कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया.यह थे उपस्थित
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पुरण चंद्र महतो, अलका सिंह, शकुंतला सिंह, करमू गोराई, गायत्री महतो, अनुराधा महतो, जीवन टुडू, नेहा सिंह सरदार, मनीषा महतो, विकास महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/students-allege-on-jssc-cgl-only-82-candidates-passed-in-21st-exam-and-2178-candidates-passed-in-22nd-exam/">JSSCCGL पर छात्रों का आरोप, 21 की परीक्षा में सिर्फ 82 व 22 की परीक्षा में 2178 अभ्यर्थी हुए पास [wpse_comments_template]