Search

Chandil : प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को दी कानून संबंधी जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से 90 दिवसीय जागरुकता एवं आउटरीच अभियान के तहत सोमवार को नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पारकीडीह गांव में प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जादू-टोना, नशीली दवाओं की लत और साइबर अपराध जैसे खतरों के प्रति जागरुकता फैलाना है. ताकि लोग इन खतरों से बच सकें और सुरक्षित रह सकें.

लोग अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानें

उन्होंने बताया कि अभियान का एक उद्​देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानें और उनका सही उपयोग कर सकें, ताकि वे अपनी जीवनशैली में सुधार लाते हुए सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकें. अभियान में पीएलवी साधन महतो, बंधन महतो, क्षेत्रमोहन महतो, विकास महतो, बांसती देवी, मामनी मांझी, पदो मांझी समेत कई ग्रामीण शामिल थे.

चांडिल में भी चला अभियान

90 दिवसीय जागरुकता एवं आउटरीच अभियान के तहत सोमवार को चांडिल प्रखंड के पाटा में भी अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए आम नागरिक के हक व अधिकार की जानकारी दी गई. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के अपराध और घरेलू हिंसा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए मिलने वाली सजा से भी लोगों को अवगत कराया गया. गांव में निकली गई प्रभात फेरी के दौरान लोगों को बाल श्रम, बाल विवाह, महिला अत्याचार, डायन कुप्रथा, नशामुक्ति आदि के बारे में बताया गया. अभियान का मुख्य उद्​देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के साथ कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना था. अभियान में पीएलवी मो रमजान अंसारी, वंदना महतो, भूपेन चंद्र महतो, नेहा कुमारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-former-prime-minister-hd-deve-gowda-performed-consecration-in-baba-temple/">देवघर

: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने बाबा मंदिर में किया अभिषेक 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp