Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने किया चांडिल स्टेशन का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल जंक्शन स्टेशन में यात्रि सुविधाएं बढ़ेगी. यहां से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे बेहतर सुविधा मुहैया कराएगी. स्टेशन में लिफ्ट भी लगाया जाएगा. चांडिल स्टेशन को अमृत भारत योजना के तरह विकसित किया जाएगा. इसके तहत होने वाले कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे. इस योजना के तहत फेज एक में टिकट बुकिंग ऑफिस को आधुनिक सुविधायुक्त के रूप में निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने चांडिल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किए गए निरीक्षण के लिए स्टेशन परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था. इसे भी पढ़ें : स्वीकार">https://lagatar.in/let-us-accept-that-we-are-part-2-of-hemant-sarkar-champai-soren/">स्वीकार

करते हैं कि हम हेमंत सरकार के पार्ट-2 हैं : चंपाई सोरेन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इसके तहत चांडिल से अनाड़ा तक दो रेलवे लाईन आ रही है और पीछे से भी दो लाइनें आ रही है. यहां पर चार मुख्य लाइनें होगी, उसी के हिसाब से स्टेशन को और बेहतर बनाया जाएगा. यात्राियों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. तीसरे और चौथे लाइन के हिसाब से टिकट बुकिंग ऑफिस बनाया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए एनाउसमेंट की व्यवस्था की जाएगी. अमृत स्टेशन में कोच जानकारी सूचना पट लगाया जाएगा. चांडिल स्टेशन रेलवे एवं यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. यहां से प्रतिदिन लगभग ढाई हजार यात्री आवागमन करते हैं. इस अवसर पर एडीआरएम, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ पोस्ट कमांडर समेत रेलवे के कई वरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही