Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : वार्ता में बुलाए जाने के बाद घाघर घेरा साइकिल यात्रा भी स्थगित

Chandil (Dilip Kumar) : कुड़मी जनजाति को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग पर कुड़मी सेना की ओर से घाघर घेरा साइकिल यात्रा निकाली गई थी. राज्य सरकार द्वारा वार्ता के लिए बुलाए जाने के बाद इसे स्थागित कर दिया गया है. कुड़मी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव के साथ वार्ता करने कोलकाता गया है. वार्ता के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी. कुड़मी सेना का प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को मंतव्य के साथ भेजी जाने वाली सीआरआई जस्टीफिकेशन रिपोर्ट को लेकर मुख्य सचिव के साथ वार्ता करेगी. इसे भी पढ़ें :  आंदोलन">https://lagatar.in/kudmi-society-divided-on-movement-ruckus-in-jamshedpur/">आंदोलन

पर बंटा कुड़मी समाज, जमशेदपुर में बवाल, धारा 144 लागू, पंचायत सचिव का रिजल्ट जारी, 695% बढ़े बेरोजगार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
एक अप्रैल से शुरू हुई थी साइकिल यात्रा घाघर घेरा साइकिल यात्रा की की शुरुआत एक अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के झालदा के पंच शहीद मोड़ से हुई थी. नौ अप्रैल की रात को घाघर घेरा साइकिल यात्रा खेमाशोली पहुंचा था. जहां मार्ग अवरूद्ध कर अपनी मांगों को लेकर समाज के लोगों को जागरूक किया गया. इस अभियान में 81 साइकिल यात्री शामिल थे. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के वाहनों से भी लोग साथ चल रहे थे. खेमाशोली में घाघर घेरा का अनिश्चितकालीन नाकेबंदी रविवार को नौवें दिन भी जारी था. सोमवार को इसे स्थगित कर दिया गया. वर्तमान में कुड़मी जनजाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर किए जा रहे रेल चक्का जाम व सड़क जाम के साथ घाघर घेरा साइकिल यात्रा स्थगित है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/social-distancing-flouted-at-registration-counter-in-health-department-sadar-hospital-on-corona-alert/">कोरोना

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही