Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ गांव में कुणाल की हत्या करने का आरोपी गिड्डू 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chandil : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ गांव में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे हुए कुणाल सहदेव हत्या करने के आरोप में गुरुपदो गोप उर्फ गिड्डू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, 315 एमएम की एक जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल भी जब्त किया है. इस बात की पुष्टि सरायकेला-खरसावां जिला के एसपी आनंद प्रकाश ने चांडिल अनुमंडल कार्यालय के एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Chandil-Giddu-Arest-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-wi-fi-stalled-in-pg-department-of-kolhan-university-there-is-also-trouble-in-talking-on-the-phone/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग में वाई-फाई ठप, फोन पर बात करने में भी होती है परेशानी
एसपी ने बताया कि कुणाल सहदेव की हत्या के बाद त्वरित एसडीपीओ चांडिल, ईचागढ़ थाना प्रभारी, चौका थाना प्रभारी और सशस्त्र बलों की एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और मामले का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर कर लिया गया. एसपी ने बताया कि गिड्डू यादव ने ईचागढ़ में वर्चस्व को लेकर कुणाल सहदेव की हत्या कर दी थी. कुणाल के हत्याकांड में और जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिड्डू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है. वही कुणाल सहदेव राज परिवार से है, जो काफी स्वाभामानी व्यक्ति था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही