Search

चांडिल : सरहुल पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक, चारों ओर दिख रहा था उत्साह

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत अंतर्गत बासाहातु में आदिवासी सरहुल पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को सरहुल पूजा महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया. महोत्सव के दौरान सुबह पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. सरहुल पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया. लोग अपनी समृद्ध परंपरा का निर्वाह करने के लिए पारंपरिक परिधान में सारना स्थल पहुंचे और ईष्टदेव की पूजा-अर्चना की. सभी ने प्रसाद में सखुआ का फूल ग्रहण किया. पुरुषों ने सखुआ के फूल को अपने कान में व महिलाओं ने बालों के जुड़े में लगाकर सरहुल का उत्सव मनाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-regional-director-of-lic-met-the-dean-of-xlri/">जमशेदपुर

: एलआईसी के क्षेत्रीय निदेशक ने एक्सएलआरआई के डीन से की मुलाकात

सरहुल गीत व नृत्य ने बांधा समां

मौके पर सरहुल गीत व नृत्य का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर जागृति आदिवासी सांस्कृतिक युवा ग्रुप और आदिवासी बिरसा नवयुवक समिति के कलाकारों के बीच गीत व नृत्य का मुकाबला हुआ. सरहुल गीत व नृत्य का आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों से खूब तालियां बटोरी. इस अवसर पर मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया था. मुर्गा पाड़ा में कई आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया था. सरहुल महोत्सव के दौरान दो महिला दलों के बीच छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा, देवलटांड पंचायत के उप मुखिया ललीन मुंडा, चांडिल के रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह मुंडा, काशीनाथ सिंह मुंडा, मुकेश सिंह मुंडा, राजेन सिंह मुंडा, रामगोपाल सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp